बरहज। घाघरा का जलस्तर जहाज घाट पर बने बाढ़ मापक गेज पर अंकित डेंजर जोन से पांच सेंटीमीटर नीचे है। इससे तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है।
करीब एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं घाघरा के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि से नदी किनारे बसे लो चिंतित हैं। पांच दिन पूर्व नदी का जलस्तर 64.20 मीटर था। सोमवार की रात घाघरा ने कटइलवा गांव की मुख्य इंटरलॉकिंग सड़क को करीब दस मीटर को आगोश में ले लिया। सड़क कटने की जानकारी पर आलाधिकारी ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। मंगलवार सुबह गांव के मुखलाल यादव, जयराम यादव, उमा यादव के घर के समीप से होकर गांव को जाने वाली सड़क को आधे से अधिक कटा हुआ देेख हड़कंप मच गया। मंगलवार को एसडीएम अरुण कुमार सिंह, बाढ़ खंड विभाग के एसडीओ, जूनियर इंजीनियर एनके सिंह आदि ने कटान स्थल का जायजा लिया।