फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। न्यू कालोनी के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला न्यू कालोनी में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर एमआरआई करने गई थी। आरोप है कि कर्मचारी प्रेमशंकर ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। महिला के साथ आए परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गुरुवार की रात दस बजे के करीब कोतवाली में गहमागहमी बढ़ गई। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने प्रेमशंकर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांचकर रहे उप निरीक्षक रामधारी मिश्र ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का बयान जल्द की करा दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण को संदेह की नजर से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें