फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मोहन रोड में हुई। अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की कार्यशैली के विरोध में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि नाली के ऊपर पटरी व्यवसायियों के लिए रोजगार का इंतजाम कराएं। दुकानदारों के साथ ज्यादती हुई तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। विभागीय कार्रवाई का हर स्तर से विरोध जताएंगे। जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्त ने कहा कि पुलिस कार्यशैली में बदलाव लाएं। दुकानदार डीएम से मिल कर अवगत कराएंगे। कुसमाकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से पटरी कारोबारियों में नाराजगी है। पहले नाली के बाहर अतिक्रमण बताते थे लेकिन अब नाली के अंदर रहने को दबाव डाला जा रहा है। गंगा सागर गुप्त ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो पुरजोर विरोध जताएंगे। जवाहर बरनवाल को नगर की सदस्यता का संयोजक बनाया गया। मंटू जायसवाल ने कहा कि पुलिस के लोग अतिक्रमण के नाम पर धमका रहे हैं। इस दौरान राजेंद्र मौर्य, अनवारूल्लाह अन्नू, योगेश सिंह, अवधेश गुप्त, विष्णु अग्रवाल, धनोज जायसवाल, मुन्ना वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें