खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक बघौचघाट क्षेत्र के दिव्यांग युवती को शादी का झांसा देकर उससे 50 हजार रुपये और जेवरात हड़प लिया। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं रुपये और जेवरात मांगने पर जान-माल की धमकी दे रहा है। धमकी से परेशान होकर पीड़िता बृहस्पतिवार शाम को थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती को खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया के जरिए पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर इसके बाद धीरे-धीरे उसके नजदीक पहुंच ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर पहले 50 हजार रुपये नकदी लिया। फिर दो अदद सोने की जेवरात भी ले ली। अब शादी करने की बात करने पर गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि युवक धमकी दे रहा है कि मेरा पीछा करना बंद कर दो वरना परिणाम बुरा होगा। युवक के बार-बार धमकी देने से आजीज आकर पीड़िता बृहस्पतिवार को खुखुंदू थाने पहुंच पुलिस से आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद