फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताला तोड़कर 50 हजार नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में रविवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं गांव के ही एक अन्य घर में सो रही महिला की नथुनी भी चोर निकाल ले गए। घटना की जानकारी होने पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। भटनी के फतेहपुर गांव निवासी रामसकल प्रसाद ने बताया कि वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवरिया गए थे। घर पर केवल महिला सदस्य ही मौजूद थीं। रात में भोजन करने के बाद सभी महिलाएं सो गईं। भोर में उठने पर कमरे का दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। कमरे की पड़ताल करने पर 50 हजार रुपये नकद, सोने के पांच सेट गहने समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान गायब मिला। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें