फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन हजार खाते में ट्रांसफर कराकर उड़ाए पचास हजार

Thu, 20 Jun 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू शिवाजी इंटर कॉलेज के पास सहज जन सेवा केंद्र संचालक हुए जालसाजी के शिकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। स्थानीय कस्बे के शिवाजी इंटर कॉलेज के पास के एक सहज जन सेवा केंद्र संचालक जालसाजी के शिकार हो गए हैं। बुधवार दोपहर में एक जालसाज आकर एक खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर कराया और उसके तीन मिनट बाद ही संचालक के खाते से उसी खाते में पचास हजार रुपये उड़ा लिए। इसके बाद संचालक जालसाज को ढूंढ़ने लगे। वह कहीं चंपत हो गया। फिर थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल ने जालसाज का खाता होल्ड कर दिया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी मनीष कुमार मिश्र खुखुंदू शिवाजी इंटर कॉलेज के पास एक सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं। मंगलवार को एक जालसाज उनके पास आया और सलेमपुर क्षेत्र में अपना कारोबार बताकर दो खातों में सात-सात हजार रुपये ट्रांसफर कराया। फिर बुधवार दोपहर में 12:05 बजे दुबारा पहुंचा और कहीं से संचालक के खाते में 30,300 हजार रुपये मंगाया। फिर एक खाते में तीन हजार रुपये 12:23 बजे ट्रांसफर कराया और बाकी रुपये कैश लेकर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके ठीक तीन मिनट बाद 12:26 बजे संचालक के खाते से उसी खाते में पचास हजार रुपये ट्रांसफर चला गया। फिर संचालक जालसाज को ढूंढ़ने लगे और फोन मिलाया तो नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। फिर उन्होंने थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने जालसाज का खाता होल्ड कर दिया है। उसके खाते में 26 हजार रुपये बैलेंस बचा है। आगे कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें