फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, पांच संदिग्ध मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में भर्ती छह मरीजों का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रतिदिन मरीज आ रहे हैं। पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिनका मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनके ब्लड का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इस समय अस्पताल में डेंगू के छह मरीजों का उपचार चल रहा है।
शहर के मोहल्लों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। वहीं, गैर जनपद और प्रांत से आने वाले लोग भी पीड़ित मिल रहे हैं। शहर के एक मोहल्ले में किराए पर जौनपुर का व्यक्ति रहता है। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी घर जौनपुर गई थी। वहां से पिछले बृहस्पतिवार को वापस आई। शनिवार को बुखार, सिर दर्द से पीड़ित हो गई। इमरजेंसी में इलाज के बाद आराम मिल गया। इसके बाद पंद्रह नवंबर को फिर बुखार, बदन दर्द से पीड़ित हो गई। प्राइवेट में इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार को इमरजेंसी पहुंची, जहां लक्षण के आधार पर उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के अन्य एक मोहल्ले की युवती पंद्रह अक्तूबर को वाराणसी पेपर देने गई थी। वहां से घर आई। दस दिन पहले बुखार, शरीर, सिर दर्द, उल्टी से पीड़ित हो गई। प्राइवेट में इलाज कराने पर कुछ आराम मिला, लेकिन रात में बुखार हो जा रहा था। इसके बाद अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को दिखाई। जहां परीक्षण के बाद जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक ने शाम को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
पथरदेवा ब्लॉक क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। उन्होंने प्राइवेट में दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। परिजन बुुधवार की रात लेकर इमरजेंसी पहुंचे, जहां से महिला वार्ड में भर्ती कर दिया गया। चिकित्सक के कहने पर बृहस्पतिवार की रात उन्हें डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया।
सदर ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक प्रयागराज में पढ़ाई करता है। वहां तीन दिन पहले बुखार से ग्रसित हो गया। प्राइवेट में दवा ली, मामूली आराम मिलने पर वह बृहस्पतिवार को घर पहुंचा और इसी दिन ओपीडी में दिखाया। चिकित्सक ने ब्लड की जांच कराई। रिपोर्ट आने पर शुक्रवार को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक युवक को चार दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट में दवा ली आराम नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को अस्पताल में दिखाया। यहां शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में व्यवस्था की गई है। यहां बेड, दवा व जांच की निशुल्क सुविधा है।
डेंगू के बढ़ते प्रकोप से नगर में दवा छिड़काव की मांग
भाटपार रानी। दिन-प्रतिदिन नगर व क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत के सभासदों हनुमान जायसवाल, राजेश गुप्ता, विजय मद्धेशिया, अशोक गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा के छिड़काव की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि नगर में जल जमाव वाले स्थलों, कूड़ा-करकट के ढेरों आदि तथा गंदी नालियों पर शाम होते ही मच्छरों के झुंड भनभनाने लगते हैं। नगर में हाल ही में आर्य चौक में डेंगू के मरीज मिले हैं। उनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर में दवा आदि का छिड़काव कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें