फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में शामिल न होने पर पांच अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में शामिल न होने पर पांच अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

देवरिया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गोरखपुर में होने वाली विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए दूरभाष व व्हाट्सएप पर सूचना भी दी गई लेकिन पांच अधिकारी जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल, जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शोभनाथ शामिल नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि जनपद के किसी स्थान पर विभागीय कार्य से भ्रमण पर गए होते तो भी बैठक में दो घंटे में पहुंचा जा सकता है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर हैं, जबकि पूर्व में अवगत कराया गया है कि बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें