फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पांच झोपड़ियां जलीं

Mon, 18 Mar 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के घांटी खास गांव के रायपुरा टोले पर सोमवार सायं चार बजे चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से नकदी समेत पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने पीड़ितों से बातचीत कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भटनी के घांटी खास गांव के रायपुरा टोला निवासी सिंहासन राजभर के घर सोमवार शाम एक महिला चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान आग की लपटें झोपड़ी को पकड़ ली। अभी घर की अन्य महिलाएं आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रही थीं कि तभी आग पड़ोसी जगरनाथ राजभर, परमा राजभर, सरवन राजभर, संजय राजभर की झोपड़ियों में लगती चली गई। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में नकदी पंद्रह हजार, अनाज, कपड़ा, तीन साइकिलें जल गईं। वहीं, एक भैंस झुलस गई। सूचना पर पहुंचे भाटपाररानी तहसील के नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह,व राजस्व कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की घटना होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंच पीड़ितों से बात कर हर संभव मदद दिलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें