फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैरहाजिर मिले पांच स्वास्थ्य कर्मचारी

Sat, 06 Apr 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को सीएमओ डाॅ. राजेश झा ने निरीक्षण किया। इस दौरान यहां की लचर व्यवस्था की पोल खुल गई। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं, जमीरा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लगा था। अस्पताल में चाइल्ड केयर वार्ड और प्रसव केंद्र की खराब स्थिति को देखकर सीएमओ खासे नाराज हुए।
सीएमओ सुबह 10:30 बजे अचानक सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें डाॅ. नरेंद्र कुमार नवीन, बीसीपीएम वीरेंद्र संयाल, डाटा आपरेटर अखिलेश सिंह, उमेश रावत, प्रेमलता सिंह और व्यास यादव अनुपस्थित मिले। उन्होंने पीकू वार्ड और दंत विभाग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। प्रसव केंद्र में प्रसव कम होने पर बढ़ाने के लिए कहा। वह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जमीरा गए तो केंद्र पर ताला बंद था। यहां तैनात सीएचओ अभिषेक सिंह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू पीएचसी मदनपुर के निरीक्षण में सभी डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित मिले। इस दौरान डाॅ. एसके राव, डाॅ. अनुपम दूबे, एचईओ विकास कुमार, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, बीपीएम डॉ. एसएन मणि, सुशील पांडेय, अशोक प्रताप, तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें