फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीसीएम व कार की भिड़ंत में चार घायल, एक गंभीर

Mon, 01 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी बुजुर्ग गांव के पास एक डीसीएम व कार में भिड़ंत हो गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी गौरीबाजार लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया।
बिहार के सिवान जिले के हसनपुर निवासी परमात्मा गोड़ (35) पुत्र शिवनारायण गोड़, राम बिलास (62) पुत्र बैजनाथ सहित अन्य दो लोग कार से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वे लोग गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरी बुजुर्ग स्थित शिवमंदिर के समीप पहुचे थे कि लकड़ी लदे डीसीएम ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें