बरहज। क्षेत्र के करायल उपाध्याय गांव निवासी और समूह की महिला विद्यावती देवी पत्नी धीरेंद्र को झांसे में लेकर भदिला दोयम के एक शख्स पर 48000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने बेटे के साथ थाने पहुंच गुहार लगाई है। करायल उपाध्याय निवासिनी विद्यावती देवी का कहना है कि भदिला दोयम के एक शख्स ने संपर्क साधते हुए नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने अपने खाते में पुत्र से चार बार में ऑनलाइन 48000 हजार रुपये ले लिया है। अब फोन उठाने से कतरा रहा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।