फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्भवती की जांच में 45 चिह्नित की गई हाईरिस्क प्रेग्नेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 20 स्वास्थ्य इकाइयों पर हुआ पीएमएसए दिवस का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसएमए दिवस) के तहत जिला महिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर गर्भवती की बुधवार को जांच की गई। स्वास्थ्य इकाइयों पर 945 गर्भवती की जांच में 45 हाईिरस्क प्रेगनेंसी की गर्भवती चिह्नित की गईं। इसके साथ ही जिले के 12 चिह्नित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर 250 गर्भवती का ई रूपी वाउचर से गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया गया। जिला अस्पताल के डिलेवरी प्वाइंट पहुंचकर सीएमओ डॉ. राजेश झा और एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने पीएमएसए डे का हाल जाना। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए।
सीएमओ ने कहा कि हर माह की एक, 9, 16, 24 तारीख को पीएमएसएमए डे पर गर्भवती की जांच की जाती है। इसका उद्देश्य मातृ और नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इसके मद्देनजर गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) की पहचान, पोषण, परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के चयन के बारे में काउंसलिग की गई। सभी स्वास्थ्य इकाइयों के प्रशिक्षित स्टाफ ने गर्भवती के रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट, वजन और गर्भ में बच्चे की बढ़त आदि की जांच की। उन्हें खानपान और सरकारी सेवाओं के बारे में बताया गया। उन्हें आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों सहित आवश्यक दवाएं भी दी गईं। सीएमओ के साथ जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक से अधिक गर्भवती लें योजना का लाभ
एसीएमओ आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने जिले की गर्भवतियों से अपील की है कि जिले की 20 स्वास्थ्य इकाईयों पर पीएमएसएमए डे पर पहुंचकर योजना का लाभ लें। ई रूपी वाउचर से सूचीबद्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें