फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 424 लीटर कच्ची शराब जब्त, 45 गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर कच्ची शराब को लेकर चौथे दिन चला अभियान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर चौथे दिन भी पुलिस ने शराब के धंधेबाजों व तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया। रविवार को पुलिस ने पुलिस ने कच्ची शराब, अवैध देसी शराब व अंग्रेजी शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। इसमें 134 लीटर कच्ची शराब, 50 पाउच बंटी-बबली व 50 पीस फ्रूटी को बरामद कर जब्त कर लिया। इस दौरान 45 लोगों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली पुलिस ने गोपालगंज के सलेमपट्टी निवासी अकलेश कुमार, बसडीला के रामप्रवेश गुप्ता, रामनाथ देवरिया के राधेश्याम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 07 लीटर, 10 लीटर तथा 09 लीटर कच्ची शराब बरामद कर जब्त कर लिया। खामपार पुलिस ने खामपार के राजकुमार शर्मा, झारखंड के संजू महली, भोरे के रेडवारिया के विजय कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 20 पाउच, 20 पाउच कच्ची शराब तथा 48 अदद फ्रूटी पैक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

गौरीबाजार पुलिस ने चौथे दिन 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कालाबन के राजेंद्र चौहान, मनोज भारती, लबकनी के रामअवध गुप्ता, लबकनी के भोला प्रसाद, झारखंड के मनोज लोहार, झारखंड के बसंत लोहार, गौरीबाजार के भटौली खुर्द के रामसमुझ, वार्ड नंबर दस के दुर्जन गुप्ता, जयनाथ प्रजापति, लबकनी के पूर्णवासी विश्वकर्मा, बैतालपुर गुडरी के नागेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
तरकुलवा पुलिस ने झारखंड के विनय तिग्गा, मुंडेरा जगदीश के रमायन व कंचनपुर के विक्रम राजभर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से क्रमशः 13, 15 तथा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
बघौचघाट पुलिस ने कंठीपट्टी के दिलीप, कुर्मीपट्टी के मारकंडेय गुप्ता, बृक्षा पट्टी के श्याम बहादुर यादव, विजयीपुर के धुपवल के वसीर मिया को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरहज पुलिस ने अमरुतानी के पारस नाथ यादव से 101 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।
बरियारपुर पुलिस ने झारखंड के अंगनू व अजय उरांव को 18 व 13 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। भाटपाररानी पुलिस ने बनकटा के कृष्ण दयाल विश्वकर्मा व बिहारी गोड को 10-12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। मईल पुलिस ने तेलिया कला के बृजलाल व इटहुरा निवासी राजेंद्र प्रसाद निवासी को 15 व 12 लीटर कच्ची शराब बरामद कर चालान कर दिया। मदनपुर पुलिस ने कदमही के राजेश गुप्ता को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
महुआडीह पुलिस ने रामपुर दूबे के रामदेव, पकड़ी वीरभद्र के विमलेश उर्फ नितेश, सवरेजी खर्ग के बृजेश कुमार व सेखौना के सैफ खान को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। रामपुर कारखाना पुलिस ने महेंद्र उरांव, बबलू उरांव को 22 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसी तरह रुद्रपुर पुलिस ने चार, लार व सलेमपुर पुलिस ने एक-एक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब, 50 शीशी बंटी-बबली, 10 बीयर केन व 4 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें