संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। उन्होंने तीन दरोगा, दस हेड कांस्टेबल, सात महिला कांस्टेबल समेत करीब 44 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदल दी है, जबकि चुनाव से पहले बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की बात कही जा रही है।
एसआई रणजीत सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक वाचक, उपनिरीक्षक सुबच्चन राम को कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय दक्षिणी, दरोगा योगेंद्र यादव को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय उत्तरी, दरोगा प्रमोद कुमार को थाना भाटपार रानी से अभियोजन कार्यालय, कांस्टेबल बृजेश सिंह यादव व अमृत सिंह कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव थाना बरियारपुर, हेड कांस्टेबल संजय यादव, मोहम्मद वजीर को सम्मन सेल, हेड कांस्टेबल नुरुल इस्लाम को जनसूचना कार्यालय, अशोक कुमार वरुण को थाना गौरीबाजार, कांस्टेबल अशोक सिंह को थाना गौरीबाजार, कांस्टेबल ऋषिकेश ओझा को चुनाव सेल, अखिलेश कुमार गौड़ को थाना गौरीबाजार, प्रदीप कुमार गुप्त थाना कोतवाली से कोतवाली रुद्रपुर, महिला कांस्टेबल दृष्टि पटेल थाना खामपार से थाना कोतवाली, अंशिका त्रिपाठी को थाना खुखुंदू से कार्यालय खुखुंदू, शक्ति यादव को कार्यालय रामपुर कारखाना से अभियोजन कार्यालय, कांस्टेबल रजत यादव को थाना महुआडीह, साजिद यादव को थाना रुद्रपुर से थाना तरकुलवा, कृष्ण पाल यादव यूपी 112 से जनसूचना कार्यालय, पुष्पा यादव को थाना एएचटीयू से कार्यालय रामपुर कारखाना, अशोक पासवान यूपी 112 से सम्मन सेल महुआडीह थाने के कांस्टेबल अमरजीत कुमार व अमित कुमार चौधरी और क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल शंभू सिंह को पुलिस लाइन समेत करीब 44 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है।