फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस की मौजूदगी में 430 सिलिंडर वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के सोहनपुर स्थित गीतांजली इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर रविवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी पर करीब 500 से अधिक उपभोक्ता पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण कराया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव ने बताया कि एजेंसी पर कुल 430 गैस सिलिंडर आए थे, जिन्हें उपभोक्ताओं के बीच वितरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता बिना गैस बुकिंग कराए ही एजेंसी पर पहुंच जा रहे हैं, जबकि सभी उपभोक्ताओं को पहले से ही बुकिंग कराने की जानकारी दी गई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सीधे एजेंसी पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें