फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पटाखों के रूप में मौजूद है 42 सौ किलो बारूद, आबादी के बाहर हैं गोदाम

Sat, 12 Oct 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में पटाखों के भंडारण पर प्रशासन की सख्ती के बाद इससे जुड़े कारोबारियों ने कस्बे से बाहर जमीन खरीद कर निर्माण करा गोदाम बनवाया है। बीते कई वर्ष से कारोबारी शहर के बाहर बने गोदामों में पटाखों का भंडारण करते है। यहां पटाखों के रूप में 42 सौ किलो बारूद मौजूद है। इनकी तरफ से सुरक्षा का भी खासा ख्याल रखा जाता है।
शहर में पांच बड़े पटाखा कारोबारी हैं जिनका गोदाम शहर से बाहर है। दीपावली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, शहर के कई इलाकों में भी पटाखा रखा जाने लगा है। कई लोग रुपये कमाने की होड़ में चोरी छिपे भी पटाखों की खेप मंगाकर भंडारण करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल पांच पटाखा गोदाम हैं। इसमें बिक्री के लिए तीन का स्थायी लाइसेंस डीएम के यहां से स्वीकृत हुआ है। वहीं दो बड़े पटाखा कारोबारी का लाइसेंस आगरा से जारी हुआ है। इधर लाइसेंस जारी करने या रिन्यूवल के समय अफसर आबादी के बीच बने पटाखा गोदाम का ख्याल भी रखते हैं। पहले इन पांचों पटाखा कारोबारियों की दुकान शहर में थी। जिला प्रशासन की सख्ती को देख इन कारोबारियों ने शहर के बाद जमीन खरीद कर गोदाम बनवा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें