महिला समाचार पत्र विक्रेता को मिला सम्मान
देवरिया। महिला समाचार पत्र विक्रेता निशा तिवारी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। भुजौली कॉलोनी के एक संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें समाज के लिए विशेष कार्य करने वाले 30 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रोहित राय और सचिव राहुल राय ने कहा कि निशा तिवारी महिला होकर समाज के लिए अलग काम कर रही हैं। भोर में वह समाचार पत्र बेंचती हैं तो दिन में ई-रिक्शा चलाती हैं। यह महिलाओं के लिए नजीर है। इनसे सीखकर समाज की अन्य महिलाएं भी इसी तरह का अलग कार्य करेंगी। निशा तिवारी ने कहा कि उसे अपना काम करने में कोई हिचक नहीं है।