फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लाद कर ले जा रहे तीन दर्जन अधिक पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। ट्रक से बिहार ले जाई जा रही तीन दर्जन से अधिक पशुओं को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक में 24 गाय और 14 बछड़ा-बछिया थे। पुलिस के अनुसार पशु बिहार के रास्ते बंगाल भेजने की तैयारी थी। थानेदार के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह नौ बजे के करीब गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि ट्रक पर लादकर कुछ पशु बिहार भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पोखरभिंडा नकटा नाला के पास पकड़ लिया। पुलिस को देख चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला। पुलिस ट्रक को थाने ले आई। पुलिस ने बलिया जिले के रहने वाले ट्रक मालिक मुन्नालाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया ट्रक से बरामद पशुओं की सुपुर्दगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें