फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के चयन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। नरायनपुर तिवारी ग्राम सभा में कोटेदार चयन को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। कई लोग चोटिल हो गए। बैठक स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के दौरान एक युवक ने पर्यवेक्षक के रूप में आए एडीओ पंचायत के कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। एडीओ पंचायत रामाश्रय प्रसाद ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। नरायनपुर तिवारी ग्राम सभा में कोटे की दुकान पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। कोटेदार के चयन को लेकर सोमवार को गांव के प्राथमिक पाठशाला में ग्रामसभा की खुली बैठक थी। एडीओ पंचायत के अलावा सचिव अंबिका प्रसाद, सतेंद्र यादव, संजय यादव ग्रामसभा के सचिव जयनारायण सिंह, ग्राम प्रधान रीना देवी आदि मौजूद रहे। गांव की जयंती देवी एवं किरण देवी ने कोटेदार के लिए दावेदारी पेश की थी। आपसी सहमति नहीं बन पाई। यह देखकर गांव वालों से कोटेदार के पक्ष में लाइन लगाने की बात कही गई, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में मतदान का निर्णय लिया गया। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग गाली गलौज करते हुए भिड़ गए। मारपीट करने लगे। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें