फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की आंखें डबडबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सरौरा गांव में गोली चलने और कई लोगों के मरने की सूचना मिलने पर सदर विधायक जन्मेजय सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी कक्ष में घायलों को देखते ही उनके आंखें डबडबा गईं। उन्होंने इस घटना के पीछे जिला प्रशासन की चूक बताया। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में था। वह भी मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाए भी थे और जिला प्रशासन से पैमाइश कराकर सीमांकन कराने की बात कहे थे, लेकिन जिला प्रशासन के लोग इस मामले को गंभीरता से नहीं लिए। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने गांववालों पर ही लाठी चलाया था। उन्होंने कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। वह रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। पूरे प्रकरण को बताएंगे और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग करेंगे। उनका कहना था कि हमलावर बहुजन समाज पार्टी के हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी सूरत में अपराधी बचने नहीं चाहिए। हालांकि हमलावरों की गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमलावर उनकी पार्टी के नहीं हैं। यदि भाजपा का झंडा लगाया था तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी अपराध करने की छूट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें