फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज बागड़ी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तीन अक्टूबर को प्रांतीय चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दूंगा। जुझारू और वफादार कार्यकर्ताओं के लिए सिफारिश भी करूंगा, जो लोकसभा चुनाव 2019 में सशक्त तौर पर उभर सके। संगठन के बारे में आलाकमान निर्णय लेगा। वह गुरुवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जिले के कांग्रेसियों की तारीफ की। कहा कि यहां के लोग ऊर्जावान हैं। प्रदेश की सत्ता से लंबे समय से दूर हैं बावजूद इसके कार्यकर्ता हर जगह मुस्तैद दिखे हैं। यह पार्टी और लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुभ संकेत है। इन लोगों की ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी बागड़ी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से तैयार हुई है। संगठन का ऐसा ढांचा तैयार होगा, जो अन्य जिलों के लिए मिसाल बनेगा, जिसमें महिला, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग को खास तरजीह मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब है। कांग्रेसी तैयार हो जाए। जाति और संप्रदायवाद का मुंहतोड़ जवाब दें। ताकि बड़बोली सरकार को शिकस्त मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि आप सब मिलकर जाति धर्म को बढ़ावा देने वालों को करारा जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें