देवरिया। सपा ने आरोप लगाया कि महिलाओं को देवी की संज्ञा देने वाली भाजपा ने बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज कराया है। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वे छेड़छाड़ का विरोध कर रही थीं। भाजपा सरकार ने सत्ता में रहने का हक खो दिया है। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता राजेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि बीएचयू समस्याओं से ग्रस्त है। वहां के कुलपति का बयान निराशाजनक है। भाजपा सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। लूट, हत्या की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी-योगी सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाने का काम करती है। इस दौरान रोहित गौतम, विराज सिंह, जयप्रकाश यादव, अमित सोनकर, जयप्रकाश प्रजापति, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।