फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहजिया के फेरे में कटौती से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। इन दिनों बरहजिया ट्रेन चार की जगह दो चक्कर लगा रही है। इससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बरहजिया ट्रेन भटनी-सलेमपुर होते हुए 9.45 बजे बरहज पहुंचती थी। फिर 10.50 पर बरहज से भटनी के लिए प्रस्थान करती थी। 3.30 बजे भटनी से चलकर 4.45 बजे बरहज पहुंचती थी। 5.20 पर सलेमपुर और 7.30 बजे बरहज आकर आठ बजे भटनी के लिए रवाना होती थी। इससे यात्रियों को आने जाने में काफी सुविधा होती थी। मिश्रौली दीक्षित निवासी विश्वबंधु कन्नौजिया, चेरों के नंदलाल, चकरा के मरियम, लाला फुलवरिया निवासी इसरावती आदि का कहना है कि 15 दिनों से ट्रेन के चक्कर में कमी से काफी परेशानी हो रही है। बीच में बंद होने के बाद लोगों की मांग पर इसे दो चक्कर चलाया जाने लगा। ट्रेन सुबह छह बजे आकर 11 बजे और पांच बजे आकर आठ बजे रात को बरहज से सलेमपुर के लिए रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें