बरहज। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से गरीब परिवार के करीब 30 बच्चों की मौत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने टेकुआं चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय चौहान ने कहा कि सराकर ने गरीबों की चीनी, पेंशन, शादी अनुदान सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर विदेशी चेहरा उजागर किया जा रहा है। भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार चरम पर हैं। ऐसी सरकार को त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस दौरान सुरेंद्र मिश्रा, मंटू चौबे, रामप्रभाव वर्मा, सुजान पांडेय, महंथ चौबे, भगवान लाल, रुदल यादव आदि मौजूद रहे।