फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव में दो महिलाओं चोटी कटी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। एक ही गांव में दो महिलाओं की चोटी कट जाने से गांव वाले डर गए हैं। इस गांव में चोटी कटने की तीसरी घटना है। सहोदरपट्टी गांव में बुधवार को भी एक महिला की चोटी कटी थी। शुक्रवार को कलावती पत्नी संजीव गुप्ता दोपहर में टीवी चलाने के लिए प्लग लगा रही थीं। उन्हें बाल खींचे जाने का अहसास हुआ। जब उन्होंने बाल पर हाथ फेरा तो पाया कि चोटी कट चुकी है। वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसी दौरान बगलगीर सुनील गुप्ता की पत्नी राधिका देवी का भी बाल झाड़ने के दौरान चोटी कटकर नीचे गिर गई। यह देख वह चिल्लाने लगीं। एक साथ दो महिलाओं की चोटी कटने की सूचना पर गांववालों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने दोनों को डुमरी पीएचसी पर भर्ती कराया। डॉ. विपिन रंजन ने दोनों महिलाओं का इलाज किया। उनका कहना था कि दोनों महिलाएं वहम की शिकार हैं। जबकि थानाक्षेत्र में तीन दिनों से लगातार चोटी कटने की घटना पर पुलिस भी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें