फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीबाजार में महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात को खेत की तरफ गई महिला से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक गांव की ही एक महिला पर गलत नियत रखता था। अकेला देखकर वह हमेशा उसे परेशान करता रहता है। मंगलवार की रात को महिला खेत की तरफ गई थी। फिराक में लगा युवक उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला उससे बचने की कोशिश में लगी रही, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे तो युवक भाग निकला। महिला ने गांव वालों को आपबीती बताया। बुधवार को उसने गौरीबाजार पुलिस को तहरीर देकर पूरा मामला बताया है। एसओ का कहना है कि खेत की तरफ गई महिला से युवक ने छेड़छाड़ की है। महिला ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें