सलेमपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शुक्रवार की दोपहर में घोषित हुआ। इसमें सलेमपुर के भारत भारती जमुना जगरन्नाथ इंटर कॉलेज भरथुआ के इंटरमीडिएट के छात्र मोहम्मद हसन ने 92.20 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। इसी कॉलेज की हाईस्कूल की शिखा यादव ने 91.33 फीसदी अंक प्राप्त किया है। इसके अलावा अन्य परीक्षार्थियों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर घर वालों का मान बढ़ाया है। यूपी बोर्ड से परीक्षा देने वाले दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। दोपहर में जब परीक्षा परिणाम आया तो रिजल्ट देखने के लिए होड़ मच गई। कुछ परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम की खुशियां साथियों संग बांटने स्कूल पहुंच तो कुछ घर पर परिणाम जानने के लिए मोबाइल से चिपके रहे। सफलता हासिल करने वाले छात्र खुशी से झूम उठे। भरथुआ के जमुआ जगरन्नाथ इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट का छात्र पुरैना निवासी कमरूदीन जमा का बेटा मोहम्मद हसन 92.20 फीसदी अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा हाईस्कूल में प्रेमचंद्र यादव की बेटी शिखा यादव को 91.33 फीसदी अंक मिले। वह जिले में दूसरे स्थान पर है। भैसहा गांव के इंटर के छात्र अभय कुमार ने 91.80 फीसदी अंक पाया है। नगर के इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की हाईस्कूल और इंटर की छात्राएं बेहतर अंक पाकर कॉलेज और घरवालों का नाम रोशन किया हैं। इसमें इंटर की छात्रा निधि, आंचल, श्रेया, प्रिया, फरजना, आकांक्षा, नजीमा बानो और हाई स्कूल में स्वेता मिश्रा, श्वेता कुशवाहा, सौम्या, शीतल गुप्त, श्वेता पाल, सुष्मा वर्मा, पूजा ने बेहतर अंक पाया है। वहीं बापू इंटर कॉलेज की इंटर में साक्षी, शिवांश मेहता और ज्योति पांडेय तथा हाईस्कूल में सुप्रिया, अमूल्य प्रकाश और नीतू सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। इसके अलावा भटनी के सुभाष इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा प्राची दीक्षित, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज मड़पही की रूपाली चौरसिया, बसुंधरा पाल, सपना मौर्य, शिवांगी अच्छे अंक पाई हैं। हाईस्कूल में श्रीकृष्ण बाल विद्या मंदिर के छात्र कुलदीप मिश्रा, शिवांगी राय, मुस्कान वर्मा और सनकेसा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा सत्या रंजन ने डंका बजाया है।