फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरी रात गुल रही 40 घरों की बिजली

Sat, 03 Jan 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। बनकटिया विद्युत उपकेंद्र से संचालित इंगुरी फीडर से शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे रामपुर बुजुर्ग बाजार की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। देर शाम करीब 7 बजे विद्युत कर्मियों द्वारा मरम्मत कार्य के बाद कुछ घरों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन करीब 40 घरों को शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बिजली बहाल हुई। ठंड के मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण दुकानों में लगे हीटर, ब्लोअर और लाइटें बंद रहीं, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ गया। कई दुकानदार ठंड के कारण दुकानों में देर तक बैठ नहीं सके, वहीं ग्राहकों की आवाजाही भी काफी कम रही, जिससे कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा। इस संबंध में अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि केबल में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें