फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी का गहना खरीदने वाले दो स्वर्णकारों सहित चार को जेल- जानिए कितने रुपये में हुआ था सौदा

Mon, 01 Apr 2024 07:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

नों स्वर्णकारों के पास से सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ा झुमका, एक मांगटीका, एक मंगलसूत्र, नथिया, चांदी की पायजेब, पायल, नाक की कील, बिछिया और पांच हजार रुपये नकदी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, करीब एक लाख 25 हजार रुपये के गहने चोरों ने इन्हें बेचा था। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकुंदपुर गांव में कार्य करते समय एक व्यक्ति के लॉकर से गहने चुराने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी का गहना शहर के मालवीय रोड में बेचने की बात कबूल की।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों स्वर्णकारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें भी जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने दो चोरों व दो स्वर्णकारों सहित चार को जेल भेजा है।

सुरौली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी खुशिहाल अंसारी के यहां 15 दिन पहले पुराना मकान तोड़कर नया मकान बनाने का कार्य चल रहा था। इस कार्य में गांव के दो युवक आमीर अंसारी पुत्र अलाउद्दीन व आमीर अंसारी पुत्र आस मोहम्मद भी लगे थे।
विज्ञापन


दोनों ने खुशिहाल के परिजनों को अपने झांसे में ले लिया था। इस दौरान दोनों ने मिलकर खुशिहाल के घर से जेवर चोरी कर लिए। शक होने पर  परिजनों ने गांव के ही इन दोनों युवकों के खिलाफ सुरौली थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को बृहस्पतिवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर मालवीय रोड स्थित दो स्वर्णकारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चारों को लेकर न्यायालय में पेशी के लिए लाई थी। वहां से एक चोर भागने में सफल रहा, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। दोनों स्वर्णकारों की पहचान शहर के सुर्ती हट्टा रोड के वीरेंद्र वर्मा उर्फ बंटी वर्मा पुत्र स्वामी प्रसाद व उपेंद्र सतसंगी पुत्र स्व. राजेंद्र के रूप में हुई।

स्वर्णकारों के पास से ये आभूषण बरामद
दोनों स्वर्णकारों के पास से सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ा झुमका, एक मांगटीका, एक मंगलसूत्र, नथिया, चांदी की पायजेब, पायल, नाक की कील, बिछिया और पांच हजार रुपये नकदी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, करीब एक लाख 25 हजार रुपये के गहने चोरों ने इन्हें बेचा था। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें