चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में दिन प्रतिदिन कमी आ रही है। शुक्रवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में संक्रमितों की संख्या 5722 हो गई है। जबकि अभी तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। 309 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव लोगों में नेहरू नगर, मझौलीराज के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।