फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आम तोड़ने को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार घायल

Tue, 11 Jun 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में बच्चों के बीच आम तोड़ने के लिए हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। दो को गंभीर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी उमेश कन्नौजिया और सत्यम यादव के घर के बच्चे सोमवार को आम तोड़ने के लिए पेड़ पर ईंट चला रहे थे। इसी बीच बच्चों में विवाद हो गया। आरोप है कि सत्यम यादव का परिवार बच्चों के विवाद को लेकर उमेश कन्नौजिया के घर में घुसकर स्नान कर रही महिला इंद्रावती देवी को मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंचे नीरज कुमार को भी मारा-पीटा गया। दोनों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। उधर, दूसरे पक्ष से भी सत्यम यादव और विजय यादव को चोट लगने की बात कही जा रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि इंद्रावती देवी और नीरज को गंभीर चोटें आई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें