फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, चार घायल

Wed, 12 Jun 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर मंगलवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सवारी से भरा ऑटो पलट गया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कुर्सी नगर जनपद के हाटा से गौरी बाजार सवारी लेकर आ रहा ऑटो बखरा के समीप बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गया। इससे ऑटो सवार कुशीनगर जनपद के ग्राम बेलवाबाबू निवासी रामजतन पुत्र परीखन, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ईपुरवा निवासी फातिमा पत्नी इदरीश अली, ग्राम पिपराधन्नी निवासी राम किशुन पुत्र रामबदन व रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करियाहवा निवासी लक्ष्मीना पत्नी नंदू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र का कहना है कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें