संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। मंगलवार की शाम को देवरिया से सवारी भर के एक टेंपो कसया की तरफ जा रहा था। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग स्थित महदेवा बाजार गांव के पास पहुंचा था कि देवरिया की तरफ से आ रही एक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की देर शाम को तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर के शिवम चौहान, वाहिद अली पेंटिंग का काम करके घर लौट रहे थे। अभी टेंपो रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया महदेवा बाजार के निकट पहुंचा था कि देवरिया की तरफ से जा रही एक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। टेंपो में आठ लोग बैठे थे। इसमें कुछ को हल्की चोटें आई, जबकि दो युवक और दो महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उसमें बैठीं कसया की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। संवाद