फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाय बनाते समय सिलिंडर फटा, मां-बेटा व दो बेटियां जिंदा जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया/बरहज। जिले के भलुअनी कस्बे में शनिवार तड़के एक घर में आग लगने के बाद रसोई गैस सिलिंडर फटने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटा व दो बेटियां शामिल हैं। आग की वजह चाय बनाते समय गैस रिसाव बताई जा रही है।

भलुअनी कस्बे के डुमरी वार्ड के रहने वाले शिवशंकर गुप्त गांवों में फेरी लगाकर ब्रेड बेचते हैं। सुबह साढ़े चार बजे सोकर उठने के बाद उन्होंने पत्नी आरती को जगाया। आरती से चाय बनाने की बात कहकर कमरे से निकले और दरवाजे पर दातून करने लगे। आरती एक बर्नर वाले गैस चूल्हे पर चाय बनाने गईं। उन्होंने रेग्युलेटर ऑन कर जैसे ही चूल्हे में लाइटर जलाया, गैस रिसाव के कारण पाइप में आग लग गई। अभी वह कुछ समझ पातीं तेज आवाज के साथ गैस सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से आरती और कमरे में सो रहे तीनों बच्चे आंचल (14), सृष्टि (11 माह), कुंदन (12) की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी सकंल्प शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए। वहां मौजूद लोग ने अधिकारियों से शिकायत की कि रिफिलिंग करने वालों की वजह से सिलिंडरों में लीकज होने की समस्या आम है। इस संबंध में एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के चार लोग असमय काल के गाल में समा गए। जांच कराई जा रही है। लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गैस रिफिलिंग के मामले की भी जांच कराई जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। -अखंड प्रताप सिंह, डीएम, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें