फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के शव की शिनाख्त नहीं, पुरवा, बैतालपुर, ठेंगवल ढाला, नूनखार रेलवे स्टेशन पर हुईं घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
देवरिया/सलेमपुर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर बुधवार और बृहस्पतिवार को रेल लाइन के किनारे पोलदार सहित चार लोगों के शव मिले। इसमें महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

बलिया जनपद के नगरा गांव निवासी रमाशंकर (52) पुत्र विश्वनाथ शहर में रहकर काफी दिनों से पोलदारी का काम करते थे। शाम को उनका शव पुरवा के पास रेल लाइन के किनारे मिला। आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

इसी तरह गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर के पास एक महिला का शव रेल लाइन के किनारे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई कागजात न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।
तीसरी घटना भटनी-वाराणसी रेल खंड पर ठेंगवल ढाला के पास बुधवार की देर रात हुई। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सलेमपुर कोतवाली के तिलौली सोहनाग गांव निवासी रविंद्र कुमार (20) पुत्र हरेराम शर्मा बुधवार की शाम किसी ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। वह ठेंगवल ढाला के पास पहुंचे थे कि ट्रेन से नीचे गिर गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात शौच के लिए जा रहे कुछ लोगों ने उन्हें रेल लाइन के किनारे देख परिवार वालों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि रेल लाइन के किनारे युवक का शव मिला था। परिजनों के मुताबिक वह किसी ट्रेन से कमाने के लिए बाहर जा रहे थे।
चौथी घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह हुई। आम्रपाली ट्रेन से गिरकर भलुअनी थाना क्षेत्र के कुईया गांव निवासी रामनिवासी (40) पुत्र लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार रामनिवासी करीब दो माह पहले गुजरात कमाने गए थे। वहीं, से लौटते समय ट्रेन से नूनखार रेलवे स्टेशन पर गिरकर घायल हो गए थे। गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है।


चारपहिया गाड़ी ने तीन को मारी टक्कर, एक गंभीर
महुआडीह के जिगनी बाजार में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के जिगनी बाजार में बुधवार की शाम को एक चारपहिया वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिगनी बाजार चौराहा के पास बुधवार की शाम को एक चारपहिया गाड़ी चालक ने आगे चल रहे एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसके बाद अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने पैदल चल रहे दो युवकों विशाल कन्नौजिया (26), मलख (25) को भी चपेट में ले लिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया गया। विशाल कन्नौजिया की हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आईं है। चारपहिया गाड़ी क्षेत्र के इजरही गांव के एक शख्स की बताई जा रही है। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चारपहिया वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल हुए हैं। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें