कच्ची शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
देवरिया। कोतवाली और रामपुर कारखाना पुलिस ने शुक्रवार की रात चार लोगों को 40 शीशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े व्यक्तियों की पहचान भीमपुर गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता, रामभवन के रूप में हुई है। इसी तरह रामपुर कारखाना पुलिस ने शेरू प्रसाद निवासी रुस्तमपुर, दुर्गेश कुशवाहा निवासी अगया थाना कसया के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।