फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरेली के ध्यानार्थ दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे चार किशोर पकड़े गए

Thu, 22 Feb 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया : बीएन इंटर कॉलेज, मझौलीराज में आंतरिक उड़ाका दल ने दबोचा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी, पीलीभीत व शाहजहांपुर के हैं आरोपी



सरगना बबलू को किला चौराहे से किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी



सलेमपुर(देवरिया)। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मझौलीराज के एक स्कूल में दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे चार किशाेरों को आंतरिक उड़ाका दल ने पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद सरगना बबलू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांचों लखीमपुर खीरी, शहजहांपुर और पीलीभीत जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी के खिलाफ केंद्राध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

मझौलीराज स्थित बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल में हिंदी की परीक्षा चल रही थी। विद्यालय का आंतरिक उड़ाका दल परीक्षार्थियों की जांच कर रहा था। इसी बीच चार छात्रों का आधार कार्ड दूसरे जिले का होने पर उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। टीम ने इसकी गहनता से जांच की तो चारों फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे के नाम पर परीक्षा देते मिले।
विज्ञापन

सभी को परीक्षा कक्ष से बाहर लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि सलेमपुर के लोहरौली धमऊर स्थित श्रीलाल बिहारी हाईस्कूल के इन चारों छात्रों को दूसरे के नाम पर परीक्षा देने के लिए लखीमपुर खीरी का रहने वाला बबलू उर्फ दर्शन सिंह पुत्र जीत सिंह लाया हुआ था। किशाेरों के निशानदेही पर मझौली राज के किले चौराहा से बबलू को पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों में दो लखीमपुर खीरी, एक-एक पीलीभीत और शहजहांपुर के रहने वाले हैं। प्रधानाचार्य राकेश कुमार दूबे ने चारों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें