फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार पशु तस्कर गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नदावर पुल के पास कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह चार पशु तस्करों बरहज क्षेत्र के पैना गांव निवासी विपुल चौरसिया, अनिल चौरसिया, श्रीरामपुर क्षेत्र के सिकटिया दिनाचक गांव निवासी शुभम कुशवाहा व सिवान जिला के जिरादेई थाना क्षेत्र के रुइया गांव निवासी मोहन श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। संरक्षण देने वाला तस्कर बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदर चक गांव निवासी ओम प्रकाश यादव अभी फरार है। चार पशुओं और दो बछड़ों के साथ एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने शाम को चालान कर दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि दो पिकअप से चार गायें और दो बछड़े पकड़े गए थे। पशुओं को मझौली राज स्थित वृहद गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें