फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 10 Apr 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू, राजस्व विभाग ने किया क्षति का आंकलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम पथरहट में मंगलवार को दोपहर बाद अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग से करीब चार एकड़ फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया।
गांव के दक्षिण तरफ बेलदह पोखरे के पास स्थित जगदीश सिंह के खेत में आग लग गई। इससे उनका 25 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और बगल स्थित रामबहाल सिंह का एक बीघा, रामाज्ञा मौर्या का दो बीघा, धीरेंद्र सिंह का 15 कट्ठा, निशा सिंह का 15 कट्ठा, रामईश्वर प्रसाद का दो कट्ठा, रविंद्र जायसवाल का 20 कट्ठा, गुदरी प्रसाद का 15 कट्ठा, हीरा सिंह का दस कट्ठा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की बढ़ती लपट देख पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह एवं वर्तमान प्रधान दीपक सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे। कानूनगो राधेश्याम सिंह एवं हलका लेखपाल आदर्श पांडेय ने किसानों की जली फसल के क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें