देवरिया। शहर में बिना हेलमेट व नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने जगह-जगह बाइक चालकों की जांच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच व बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुल 38 लोगों का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को चेक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत यातायात प्रभारी गुलाब सिहं ने शहर के कई स्थानों पर वाहन चालकों को रोक कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को ब्रिथ एनालाइजर की मदद से चेक किया जा रहा हैं।