फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से मना गुरु गोविंद सिंह का 357 वां प्रकाश पर्व

Sun, 31 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के पटेल नगर स्थित पुरानी संगत पीठ आश्रम में शनिवार को सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 357वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्चन किया। पीठाधीश्वर परमेश्वर दास ने कहा कि सिखाें के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह दार्शनिक व कवि होने के साथ एक महान योद्धा भी थे। इस अवसर पर आश्रम में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मौके पर अमित शर्मा, प्रहलाद यादव, राजेश जायसवाल, अरविंद चौरसिया, हरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



चार साहिबजादों की शहादत पर शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

न्यू कालोनी स्थित गुरुद्वारे में शनिवार की शाम गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की शहादत के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस मनाया गया। इसमें गुरू के बंदों ने वीर रस से भरपूर शबद कीर्तन गाए। गुरु के साहिबजादों की गाथा सुनकर सिख संगत निहाल हो उठा। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से पधारे इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में रागियों ने वीर रस से भरपूर शबद कीर्तन गाए। गोरखपुर से आए ज्ञानी अमृतपाल सिंह ने गुरु गोविंद सिंह की कथा सुनाई। ज्ञानी दामोदर सिंह ने बताया कि चार साहिबजादों, माता गुजरी समेत अनगिनत सिंह सिंहनियों की शहादत के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सरदार प्रीतपाल सिंह, सतपाल सिंह, जगजीत सिंह, महेंद्र सिंह, तारकेश्वर, राजेश, शिवानंद, बीवी परमिंदर कौर, सुरजीत कौर, प्रीत कौर, प्रीतपाल कौर, मनमीत कौर, गगनप्रीत कौर आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें