फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 350 गांवों की बिजली 12 घंटे गुल रही

Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मोहर्रम के दिन शनिवार को तरकुलवा बिजली घर के फीडरों से पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि ताजिया जुलूस के चलते आपूर्ति बाधित थी। सायं सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। तरकुलवा बिजली घर में लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा व बंजरिया फीडरों के सहारे क्षेत्र 350 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह आठ बजे बिजली कट गई, जो सायं सात बजे तक चालू नहीं हुई थी। उमस भरी गर्मी में लगातार 12 घंटे तक बिना बिजली के लोगों को गुजारना पड़ा। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर शाम होते ही डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए। कस्बों से लेकर गांव तक अंधेरा छाया हुआ था। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने निगम के अफसरों से अविलंब आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें