फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10 घंटे तक गुल रही 350 गांवों की बिजली

Fri, 02 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेन सप्लाई में रोस्टिंग से कटी बिजली, गर्मी में बेहाल हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। सब स्टेशन तरकुलवा में बिजली कटौती होने से उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला उठे हैं। गांवों में तो बिजली का बुरा हाल है, जहां 18 घंटे बिजली देने का दावा है, वहां आठ से दस घंटे भी ठीक से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। मेन सप्लाई में रोस्टिंग का हवाला देकर शुक्रवार सुबह पांच बजे बिजली कटी तो दोपहर तक 359 गांवों की बिजली गुल रही। निगम के अधिकारियों ने अपराह्न 2.30 बजे सप्लाई मिलने की बात बताई। लोगों ने बिजली आपूर्ति को नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली निगम मेन सप्लाई में रोस्टिंग, लोकल फॉल्ट तो सबस्टेशन में खराबी और विद्युत शेड्यूल के नाम पर जमकर कटौती कर रहा है। ग्रामीण इलाके में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है, जबकि 8-10 घंटे भी ठीक से आपूर्ति नहीं मिल रही है। रात में तो कभी दिन में मनमाने तरीके से बिजली काट दी जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली के न आने से लोग परेशान हो उठे हैं। शुक्रवार को सुबह पांच बजे बिजली काट दी गई, जो दोपहर तक कटी रही। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे दे रहे हैं। लोगों को न दिन में राहत मिल रही है और न ही रात में लोग चैन की नींद सो पा रहे हैं। भयंकर गर्मी में बिजली और पानी के लिए लोग दिन भर तड़पते रहे। लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। पुरुष वर्ग घर से बाहर निकलकर बाग बगीचे में गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। पर घर के भीतर महिलाएं और बच्चे परेशान रहे। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि बिजली शेड्यूल के अनुसार ही दी जा रही है। मेन सप्लाई में रोस्टिंग के चलते बिजली कटी है। जल्द आपूर्ति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें