फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से 324 सड़कों का होगा कायाकल्प, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली से 324 सड़कों का होगा कायाकल्प, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण : डीएम
विज्ञापन

जनपद की सीमा में सभी एनएच होंगे गड्ढामुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में जर्जर सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की। जनपद की सड़कों को एक अक्तूबर से गड्ढामुक्त बनाने की प्राथमिकता के साथ कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग 67 मार्गों की विशेष मरम्मत एवं 257 मार्गों के सामान्य मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। 80.93 करोड़ रुपये की लागत से एक अक्तूबर से मरम्मत कार्य शुरू होगा और 15 दिसंबर तक कार्य पूरा कर लेना है। उन्होंने 324 सड़कों के मरम्मत कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इन कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी मरम्मत
नूनखार बैकुंठपुर मार्ग, बलुआ संपर्क मार्ग, छठियांव मार्ग, फतेहपुर-इमिलिया, कुरमौठा मार्ग, सेमरौना से नकईल संपर्क मार्ग, पचरुखा, बैदा, सरांव, एकौना संपर्क मार्ग, पकड़ी बंगरा, मिश्रौली मार्ग से बहोर टीकमपार मार्ग, रुच्चापार संपर्क मार्ग, महेन, लवकनी से गंगा सतरांव संपर्क मार्ग, बेहली से उधोपुर, सिरजम खास संपर्क मार्ग, खोरीबारी ग्राम से महुराव, महेन संपर्क मार्ग, देवरिया बरहज किलोमीटर 17 से करोहिया होते हुए देवरिया-बेलडाड़ संपर्क मार्ग, देवरिया बेलडाड़ किलोमीटर 17 से करजहां संपर्क मार्ग, छितौनी संपर्क मार्ग, भरहे चौरा सवरेजी संपर्क मार्ग। भटनी भिंगारी मार्ग से रायबारी संपर्क मार्ग, बीआरडीपीजी कॉलेज से मेहड़पुरवां में भरटोली होते हुए मलिन बस्ती संपर्क मार्ग, सहित कुल 67 मार्ग के 169.48 किमी सडक का 36 करोड की लागत से विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा पचरुखा बैदा सरांव एकौना मार्ग, पडरी झिल्लीपार संपर्क मार्ग, पचोहिया से हरपुर नहर की पटरी मार्ग, एसएनजीडीबी मार्गपेट्रोल पंप के सामने से पथरहठ संपर्क मार्ग, भिस्वा- बनकटिया संपर्क मार्ग, भटोली चौराहा से मझना नाला तक संपर्क मार्ग, वन संपर्क मार्ग, बड़का देवतहा मार्ग, करमहा हरपुर संपर्क मार्ग, वकीलगंज सिरसिया करज रामपुर गौनरिया मार्ग, चौहान बस्ती मार्ग, रुद्रपुर से कपरवार-कुसुम्हा मार्ग, रुद्रपुर कपरवार से देवकली जयराम संपर्क मार्ग, रुद्रपुर-नारायनपुर तीन किलोमीटर से सोनबरसा पाण्डेय, पचरुखा से माझा नारायनपुर मार्ग, दीनापुर से करौदी मार्ग, मदनपुर से गायघाट होते हुए नकईल तक संपर्क मार्ग, करौदी, सरौरा, सिधुआ संपर्क मार्ग सहित 257 मार्गों के 408.91 किलोमीटर सड़क की 43.99 करोड़ की लागत से सामान्य मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
चलेगा गड्ढामुक्ति अभियान
राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढामुक्ति अभियान के तहत एनएच 227-ए बड़हलगंज-कपरवारघाट -बरहज- बरेजी- मेहरौना बिहार बॉर्डर तक मार्ग के 151 किलोमीटर से 159 तथा 187 से 191 किलोमीटर सड़क की मरम्मत होगी। एनएच 727बी तमकुहीराज-भाटपाररानी- सलेमपुर मार्ग के 48 से 52 किलोमीटर के मध्य गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। एनएच 727ए सलेमपुर-मैरवा मार्ग के 188 से 194 किलोमीटर तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। बैतालपुर से सोनूघाट मार्ग की भी मरम्मत की जाएगी। सलेमपुर-भागलपुर-बेल्थरा मार्ग पर आए गड्ढों को भरने का कार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें