फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट लेकर पहुंचे कमलेश के विरोध में लगे नारे

विज्ञापन
BJP Logo
विज्ञापन
देवरिया। बांसगांव संसदीय सीट पर कमलेश पासवान को टिकट देने का विरोध भी शुरू हो गया है। बुधवार को बरहज और करुअना में सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। करुअना चौराहे पर युवाओं ने काला झंडा भी दिखाया। उनका कहना था कि सांसद इस क्षेत्र में सिर्फ चुनाव के वक्त आते हैं। उनकी उपेक्षा से ही विकास नहीं हो सका। उधर, रुद्रपुर में भाजयुमो के एक पदाधिकारी का सांसद का खुला विरोध करने का ऑडियो वायरल हुआ है। कमलेश पासवान बांसगांव (सुरक्षित) सीट से वर्ष 2014 में लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। पार्टी ने इस बार फिर से उन पर दांव लगाया है। टिकट मिलने के बाद बुधवार को वह संसदीय क्षेत्र के रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो कई जगह उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। बरहज के अटल चौराहा और करुअना चौराहे पर युवाओं ने नारेबाजी की। आलम यह रहा कि सांसद कुछ मिनट में ही अपना काफिला लेकर आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया में भी भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारियों का बयान विरोध में छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें