फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठिया सालार के जुलूस में छाए रहे कलाकार

विज्ञापन
मोहर्रम के आठवी के मौके पर अबुबकर नगर से निकाला गया लठिया सालार जूलूस में करतब दिखाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मुहर्रम के आठवीं के अवसर पर बुधवार को अबूबकरनगर से शौन-शौकत के साथ लठिया सालार का जुलूस निकला। रास्ते भर प्रशिक्षित कलाकारों ने विभिन्न खेलों से लोगों को हैरत में डाल दिया। मुहर्रम का बाजा, ढाक, तासा से सुसज्जित एवं मर्शिया पढ़ते हुए जुलूस से लोग आकर्षित हुए। उधर ताजियादार अपने ताजिया को अंतिम रुप देने के लिए जी-जान से जुटे रहे। बृहस्पतिवार की शाम को अपने-अपने चौक पर ताजिया रखी जाएगी। अमन गेट अबूबकरनगर से हाजी जफर मंसूर के नेतृत्व में लठिया सालार का जुलूस लाव लश्कर के साथ निकला। जो रेलवे स्टेशन रोड, कसया ढाला, अमर ज्योति चौराहा, नई बाजार, मोहन रोड, छहमुखी चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय रोड, सेंट्रल चौकी, नगरपालिका रोड होते हुए वापस अमन गेट पर आकर समाप्त हुई। रास्ते भर स्टार क्लब अब्बासिया अखाड़ा के सहित अन्य युवाओं ने बाना, बनैठी, लाठी, तलवार से पारंपरिक खेलों का कलात्मक प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रास्ते में लोगों ने नकद इनाम भी प्रदान किया। जुलूस में सेराज अहमद, जफर मंसूर, जफर महबूब, जफर महफूज, मो. आजम, मुन्ना लारी, मेराज अहमद, इमरान अहमद, मो. फारुख, टीपू, भोला, फैजान अहमद, जिशान अहमद, फरहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें