देवरिया। एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में सामाजिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय सेना में कमीशंड ऑफिसर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीपीएस बाजवा ने कैंप का जायजा लिया। कहा कि राष्ट्र के प्रत्येक युवा को मिलिट्री ट्रेनिंग जरूरी है। उसके बाद ही राष्ट्र का विकास और सुरक्षा पूरी हो सकती है। कैडेट्स से भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा समाज की कुरीतियों को दूर करने का तरीका बताया। लेफ्टिनेंट कर्नल उदय सिंह उदावत ने प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। डॉ. एपी पांडेय ने मिशन इंद्रधनुुष के बारे में बताया। राजेश कुमार ने नेतृत्व का विकास कैसे हो के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीबी गुरूंग, लेफ्टिनेंट अश्वनी कुमार, लेफ्टिनेंट क्षमानंद, बालसुधा, राजेश कुमार, आरएन झा, पुनीत शाही, महेश मद्धेशिया आदि रहे।