फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुअना में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
करुअना। स्थानीय गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर के जल जाने से करीब 15 दिनों से पूरा गांव अंधेरे में है। विभाग पर शासन का आदेश बेअसर है। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। करीब एक हजार की आबादी वाले गांव और चौराहे को आपूर्ति बरहज विद्युत सब-स्टेशन से की जाती है। विभाग ने गांव के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया है। लोगों का कहना है कि करीब 15 दिनों पहले आपूर्ति के दौरान ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे गांव की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। गांव के बलवंत सिंह, रामविलास यादव, शैलेंद्र मिश्र, रामप्यारे चौहान, सुरेश यादव आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है। जबकि शासन ने शहर और गांव में बेहतर आपूर्ति के लिए जले ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदलने का निर्देश दिया है। लेकिन विभाग के कानों के नीचे जूं तक नहीं रेंग रही है। जिससे चिलचिलाती धूप और उमस भरी रात काटना मुश्किल हो गया है। लोगों का यह भी कहना है कि बिजली न होने से मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए बगल के गांव का सहारा लेना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीओ शिवमनाथ तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें