फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल के संकल्प को साकार करने की जरूरत 16-44-51

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार से तीन दिवसीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक जन्मेजय सिंह और डीएम सुजीत कुमार ने किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि पं. दीनदयाल के संकल्पना को साकार करने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की गई हैं। इन योजनाओं की जानकारी लोगों को मिले इसके लिए विभागों की ओर से स्टाल लगाये गए हैं। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि पं दीनदयाल की सोच गरीबों के उत्थान, उनके प्रगति एवं विकास की रही है। उनका मानना रहा है कि जब तक गरीब का उत्थान नहीं होगा तब तक देश व समाज का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ल ने पं. दीनदयाल के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला तथा उनके सोच-विचारों को अपनाने की जरूरत बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि अंतिम व्यक्ति का उदय भी देश का उदय एवं अंत्योदय है। इसलिए हम सभी को मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन मंजू पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें